Category Archives:  News

वैज्ञानिकों ने 24 करोड़ साल पुरानी मछली की प्रजाति की पहचान कर उसको दिया नाम..

Apr 28 2019

Posted By:  AMIT

भगवान ने इस खूबसूरत दुनिया को और इनमें रहने वाले जीव-जंतुओं को सुरक्षित रखने के लिए हम इंसानों को इस कार्य का जिम्मा सौपा था |  लेकिन आज हम इंसानों की वजह से इस खूबसूरत दुनिया और इसमें रहने वाले जीव-जंतुओं का धीरे-धीरे अंत हो रहा हैं | इसका मुख्य कारण हम इंसानों द्वारा प्रदूषण सबसे बड़ी वजह है जिनमें पेड़-पौधो को काटना, पानी का व्यर्थ और गलत इस्तेमाल, भूमि में होने वाली हानिकारक गैसों का उत्पन्न होना और सबसे बड़ी वजह प्लास्टिक का उपयोग करना |


एक रिपोर्ट के मुताबिक हमारे द्वारा किये गए इन पर्यावरण प्रदूषण की वजह से हम लोग अपना भी जीवन और इन जीव जंतुओं का भी जीवन धीरे-धीरे ख़त्म कर रहे हैं | इसके बावजूद चीन के वैज्ञानिकों ने एक नई प्रजाति की मछली की पहचान करने में सफलता हासिल की हैं | चीन के पश्चिमी इलाके में स्थित युन्नान प्रान्त में खोजी गयी एक चार जीवाश्मों के विश्लेषण के बाद एक नई प्रजाति का पता लगाया गया हैं | करीब 24 करोड़ साल पहले से रहने वाली इस प्रजाति को युडाइचितस नाम दिया गया हैं |

 वर्टीब्रेटा पलसीटा जर्नल में छपे अध्ययन के मुताबिक यह दुनिया की सबसे पुरानी (गिंगलीमोडियन प्राचीन मछिलयां जिनके कांटे लगे होते है) मछली हैं | चीन के समुंद्री खोजकर्ताओं ने एक अध्ययन में बताया कि इन कांटे वाली मछिलयों के बढ़ते विकास के पीछे छिपे राज को अब आसानी से पहचाना जा सकता हैं | अब वैज्ञानिक आगे की खोज में इस मछली की उत्तपति और विकास के विस्तार की जांच करेंगे और साथ ही में इस सबसे बेहतरीन मछली की प्रजाति के सरंक्षण की व्यवस्था व पुरे दिन इसकी निगरानी करेंगे |  
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर